कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत: शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की ताकत है और नई धान किस्मों से 30% अधिक उपज संभव होगी।

कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत: शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। कल नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व्याख्यान के 60 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्मृति संगोष्ठी में श्री चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी कम होने और देश में लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिला सशक्तिकरण का बड़ा अभियान साबित हुई है।

कृषि क्षेत्र में प्रगति के बारे में श्री चौहान ने बताया कि हाल में धान की दो नई किस्में विकसित की गई हैं जिनसे उपज में 30 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इन किस्मों में पानी की बीस प्रतिशत कम आवश्यकता होगी और ये बीस दिन पहले ही पक जाएंगी। श्री चौहान ने कहा कि भारत राष्ट्र के रूप में सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता के सामंजस्यपूर्ण संगम के साथ आगे बढ़ेगा।