हापुड़ में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर प्रदर्शनी
हापुड़ में माता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ब्रजघाट पर तिरंगा यात्रा और गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

हापुड़ में माता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिले भर में 21 से 31 मई तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया और भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और नगर के लोगों ने गंगा घाटों पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर गंगा में मोटरबोट के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया।
तिरंगा यात्रा में सम्मानित लोग एकत्र हुए और नौका तिरंगा यात्रा निकाली। इस अभियान के तहत गंगा के आस-पास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई।