मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का दौर जारी
केरल में मानसून आठ दिन पहले पहुंच गया है और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मानसून तय समय से 8 दिन पहले ही कल केरल पहुंच गया। इस बीच, प्रदेश में भी आंधी-बारिश का दौर जारी हैं। मौसम विभाग ने सभी 55 में से 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जारी किया है। भोपाल, विदिश, रायसेन, सहित दो दर्जन से अधिक जिलों में आंधी तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि अगर देश में चल रही मानसूनी गतिविधियां इसी तरह चलती रहीं तो राज्य में भी मानसून अपने तय समय से पहले प्रवेश कर सकता है। बारिश और आंधी तूफान के कारण अधिकतम तामपान में गिरावट देखी गई है। आज अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। जबलपुर में कल 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। सम्भाग के जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया।