रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा- दोनों देशों के संचार उद्योगों के बीच सहयोग और अधिक बढ़ने की काफी संभावनाएं
मास्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने भारत-रूस संचार सहयोग की संभावनाएं बताईं और वेव्स सम्मेलन में भारत की उपलब्धियों को साझा किया।

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि दोनों देशों के संचार उद्योगों के बीच सहयोग और अधिक बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। कल मास्को में ‘रणनीतिक संचार’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में, भारत की संचार उद्योग की उपलब्धियों और हाल ही में वेव्स आयोजन की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में इस महीने की शुरुआत में भारत के पहले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन- वेव्स का उद्घाटन किया था। चार दिन के इस आयोजन का उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना था।