सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, कलेक्टर ऋजु बाफना ने मक्सी रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर ऋजु बाफना ने मक्सी रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया, सर्विस रोड निर्माण के निर्देश दिए।

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन संभाग में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कलेक्टर ऋजु बाफना ने मक्सी रेलवे स्टेशन, मक्सी-उज्जैन मार्ग, प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज और रेलवे ओवर ब्रिज सहित विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मक्सी रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए दोनों प्लेटफार्मों को नेशनल हाईवे से जोड़ने हेतु एक सर्विस रोड निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), मध्यप्रदेश रोड डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC), रेलवे विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ऋजु बाफना ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए यातायात व परिवहन व्यवस्था को अभी से सशक्त किया जा रहा है।