राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 प्रदान किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 15 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2025 प्रदान किए। यह पुरस्कार नर्सिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव जाधव उपस्थित थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों की सराहनीय सेवाओं के सम्मान में इस पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा वर्ष 1973 में की थी।