प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री ढींडसा पंजाब की संस्कृति से जुड़े एक महान राजनेता थे जो जन सेवा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि श्री श्री ढींडसा ने ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम किया और देश के सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए।
श्री ढींडसा का कल शाम पंजाब में मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे 89 वर्ष के थे।