सागर - धरोहर दिवस पर सागर में "श्री गणेश की अद्भुत प्रतिमाएँ" विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

धरोहर दिवस के अवसर पर राज्य पुरातत्व संग्रहालय, सागर में "श्री गणेश की अद्भुत प्रतिमाएँ" विषय पर एक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सागर - धरोहर दिवस पर सागर में "श्री गणेश की अद्भुत प्रतिमाएँ" विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

सागर(मप्र)। धरोहर दिवस के अवसर पर राज्य पुरातत्व संग्रहालय, सागर में "श्री गणेश की अद्भुत प्रतिमाएँ" विषय पर एक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल के तत्वावधान में किया गया है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, सागर यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर, स्थानीय इतिहासकार एवं आमजन उपस्थित रहे। 18 से 24 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में उन दुर्लभ गणेश प्रतिमाओं के छायाचित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो विश्व के विभिन्न संग्रहालयों में संरक्षित हैं। अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं चित्रों का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर उपाध्याय ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूक करना है।