केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
गृहमंत्री श्री अमित शाह के रायपुर आगमन को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को लेकर अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सुशासन से जुड़ी पहलों की जानकारी भी साझा की।
