रेली कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में स्थानीय विधायक, सांसद, महापौर सहित प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पहले दिन कुल 469 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 374 ग्रामीण और 95 शहरी जोड़े शामिल थे। इनमें 97 मुस्लिम और 372 हिंदू जोड़ों ने बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया के बाद वैवाहिक बंधन में प्रवेश किया। मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवियों ने पढ़वाया, जबकि हिंदू जोड़ों का विवाह शांतिकुंज के पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है, क्योंकि सरकार प्रत्येक विवाह पर एक लाख रुपये का खर्च वहन कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने इस सराहनीय योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे हजारों परिवारों को राहत और सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल रहा है।
