मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं को दूर रखने और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तंबाकू का सेवन अनेक बीमारियों की जड़ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यह दिवस धूम्रपान से दूर रहने के लिए हम सबको प्रेरित और जागरूक करता है।
