मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम ने सीएम ग्रीड योजना के अंतर्गत स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों की गति तेज करने तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बरगदवा और राप्ती नगर स्थित अस्थायी रैन बसेरा पहुंचे। वहां उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों को कंबल और भोजन वितरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति सड़क पर खुले में न सोए। इसके लिए शासन और प्रशासन द्वारा रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था की गई है और जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाई जा रही है।
