उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेना दिवस’ के अवसर पर भारतीय सेना के वीर सैनिकों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का वाहक बताते हुए उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के वीर सैनिक ‘सेवा परमो धर्मः’ और ‘Service Before Self’ के आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं और माँ भारती की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना के जवानों के निःस्वार्थ बलिदान को नमन करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और त्याग पर गर्व व्यक्त किया।
अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने “जय हिंद” का उद्घोष करते हुए देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
