मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिवावतारी भगवान गोरखनाथ जी को पारंपरिक रूप से खिचड़ी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर (सूर्यदेव) से प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव, सहयोग और समृद्धि की भावना को और मजबूत करता है।
