बास्केटबॉल में गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे FIBA अंडर-18 एशिया कप में चीन ने कतर को 118-66 के बड़े अंतर से हरा दिया। चीनी टीम ने मुकाबले के पहले क्वार्टर से ही अपना दबदबा कायम रखा और पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखते हुए 52 अंकों की शानदार जीत दर्ज की।
इस बीच श्रीलंका और ईरान के बीच मुकाबला जारी है। ताजा जानकारी मिलने तक ईरान की टीम बढ़त बनाए हुए है।
आज दिन में कजाकिस्तान और जापान के बीच मुकाबला शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम शाम 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ कोर्ट पर उतरेगी। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर खेल प्रशंसकों में खासा उत्साह है।
