फ्रांस में फीफा विश्व कप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप I के मुकाबले में इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में काइलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागे, जबकि ओस्मान डेम्बेल ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
हालांकि यह मुकाबला खराब मौसम की वजह से काफी प्रभावित रहा। तेज आंधी-तूफान के कारण मैच को 2 घंटे 12 मिनट तक रोकना पड़ा। इस दौरान दर्शकों को स्टेडियम खाली कराना पड़ा और भारी बारिश के कारण मैदान पूरी तरह पानी से भर गया।
इससे पहले, अर्जेंटीना ने ग्रुप J मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया। अमेरिका के आर्लिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाया।
मेसी ने मैच के 38वें मिनट में पहला गोल किया और स्टॉपेज टाइम में दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इन दो गोलों के साथ मेसी के फीफा वर्ल्ड कप में कुल 18 गोल हो गए हैं।
इसके साथ ही मेसी ने मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का नया इतिहास रच दिया।
