Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

admin August 9, 2026

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर हुआ भव्य समारोह
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू भी थे उपस्थित
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदल गई विमानन स्थिति
एमपी की एविएशन पॉलिसी देश में सबसे बेहतर

9 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश से सीधा जुड़ गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 9 अगस्त को 4 फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। ये फ्लाइट भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता को कनेक्ट करेंगी। इससे हजारों यात्रियों को जबरदस्त फायदा होगा। एक तरफ उनका समय बचेगा, तो दूसरी तरफ उनके व्यवसाय-रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है। जबलपुर-ग्वालियर-भोपाल-इंदौर एयरपोर्ट अंग्रेजों ने बनवाए थे। उसके बाद जनता पार्टी की सरकार आई तो खजुराहो एयरपोर्ट मिला। आज तीन साल में तीन एयरपोर्ट मध्यप्रदेश को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से प्रदेश में नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। आज प्रदेश को 5 नए एयरपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रति उड़ान लाखों रुपये की सब्सिडी देती है। पिछले महीने में इंदौर से अबू धाबी की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की है। दो महीने बाद भोपाल से शारजाह की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होगी। इससे राज्य की प्रगति होगी। हमें दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज अपने देश में एयर एंबुलेंस की सुविधा सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू हुई। जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हमारी हेली सर्विस रफ्तार पकड़ चुकी है। उसमें यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल बढ़ते-बढ़ते नए-नए एयरपोर्ट खुलेंगे। आज राज्य को 5 साल में दस एयरपोर्ट मिल गए हैं। दो साल के अंदर 10 से ज्यादा रूट पर हवाई सौगात मिल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि ये क्रम चलता रहेगा।

भविष्य में और होगा विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि आज खुशी का अवसर है। मैं जब भी यहां आता हूं मुझे कुछ नया करने का अवसर मिलता है। मैं नई फ्लाइट के लिए सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाला देश है। आज कोई भारत को कोई टक्कर नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि आज एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हमारे सामने हो रहा है। पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एविएशन क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने उड़ान योजना बनाई। हमने 90 एयरपोर्ट बनाए। हमारे विमानों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। इसका लाभ जनता को मिला। आज टियर-टू, टियर-थ्री सिटी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने जिस तरह से नई एविएशन पॉलिसी बनाई, वो जबरदस्त है। आज मध्यप्रदेश राज्य की पॉलिसी पूरे देश में बेहतर है। आज इंदौर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में और भी एयरपोर्ट बनाएंगे। हम 29 हजार करोड़ की लागत से इन्हें बनाएंगे। एयरपोर्ट बनने से उस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाती है। देश में भविष्य में 1700 नए विमान आने वाले हैं। अगले दस साल में उड़ान योजना के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दो मोहन एक हो गए हैं। हम मिलकर बदलाव करेंगे और कनेक्टविटी को बढ़ाएंगे।

सपना हुआ साकार
उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। विंध्य में कोयला है, पावर है, धार्मिक पर्यटन है, लेकिन एक कसक रहती थी कि विंध्य के इतना समृद्ध होने के बावजूद यह विकास में सहायक क्यों नहीं है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नई एविएशन पॉलिसी बनाई। इस पॉलिसी की सभी ने तारीफ की। हम एयर कनेक्टिविटी के बिना व्यापार, पर्यटन को गति नहीं मिल सकती। आज एयर कनेक्टिविटी लग्जरी नहीं, बल्कि नेसेसिटी हो गई है। आज सपना साकार हो रहा है। आज हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। गौरतलब है कि इन फ्लाइट का संचालन अलायन्स एयर द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार इन सभी फ्लाइट को मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। हर राउंड ट्रिप पर राज्य शासन द्वारा कंपनी को 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। सरकार नई नीति के जरिये राज्य के शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने, लोगों को सुगम-सुरक्षित-समयबद्ध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास कर रही है।

समय की बचत के साथ-साथ विकास भी
भोपाल-रीवा सीधी फ्लाइट से राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच संपर्क हो जाएगा। इसी तरह भोपाल-पटना फ्लाइट से हम एमपी सीधे बिहार की राजधानी से जुड़ जाएगा। रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवाएं शुरू होने से प्रदेश के इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों का कोलकाता और पूर्वी भारत से सीधा कनेक्शन हो जाएगा। नई फ्लाइट से लोगों को जबरदस्त फायदा होगा। वे कुछ ही घंटों में अपने-अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे। इससे एक तरफ उनका समय बचेगा, तो दूसरी तरफ उनके काम आसानी से हो जाएंगे। इन फ्लाइट के शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Post navigation

Previous ‘बारिश-बुलेट और तिरंगा…,’ देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल
Next मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नायडू ने की सौजन्य भेंट

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 417 अंक टूटा, लार्जकैप में सुस्ती के बीच स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी
  • भारत के सेवा क्षेत्र में सुधार: अगस्त में पीएमआई बढ़कर 54.1 हुआ, रोजगार सृजन 15 महीने के उच्चतम स्तर पर
  • रायपुर : रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
  • बुनियादी ढांचे का विकास और पूंजीगत परिसंपत्तियों का निर्माण सरकार के आर्थिक एजेंडे का प्रमुख हिस्सा: निर्मला सीतारमण
  • एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026: खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें; 5 सितंबर से अभियान की शुरुआत

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 417 अंक टूटा, लार्जकैप में सुस्ती के बीच स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी
  • BUSINESS

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 417 अंक टूटा, लार्जकैप में सुस्ती के बीच स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी

भारत के सेवा क्षेत्र में सुधार: अगस्त में पीएमआई बढ़कर 54.1 हुआ, रोजगार सृजन 15 महीने के उच्चतम स्तर पर
  • BUSINESS

भारत के सेवा क्षेत्र में सुधार: अगस्त में पीएमआई बढ़कर 54.1 हुआ, रोजगार सृजन 15 महीने के उच्चतम स्तर पर

रायपुर : रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
  • CHHATTISGARH

रायपुर : रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

बुनियादी ढांचे का विकास और पूंजीगत परिसंपत्तियों का निर्माण सरकार के आर्थिक एजेंडे का प्रमुख हिस्सा: निर्मला सीतारमण
  • BUSINESS

बुनियादी ढांचे का विकास और पूंजीगत परिसंपत्तियों का निर्माण सरकार के आर्थिक एजेंडे का प्रमुख हिस्सा: निर्मला सीतारमण

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.