महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित प्राचीन नल्हेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे।
उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और एकता का संदेश देता है।
