हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और अमेरिका दोनों के लिए विकास, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट ‘मेक इन इंडिया’ और अमेरिकी उद्योगों दोनों के लिए बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता बाजार पहुंच को बेहतर बनाएगा, व्यापार को मजबूत करेगा और दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि इस समझौते का सीधा लाभ भारत के युवाओं, किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मिलेगा। साथ ही अमेरिकी कंपनियों और नागरिकों के लिए भी यह समझौता नए अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी समावेशी विकास और दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और मजबूत करेगा और वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक यात्रा में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंध नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह समझौता विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
A historic leap for India-US relations!
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 2, 2026
🇮🇳 🇺🇸
The landmark India-US trade agreement is a major boost to #MakeInIndia and American enterprises alike – as it enhances market access, strengthens trade and creates growth opportunities for both nations that will directly benefit our…
