हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘हरियाणा-ईयू स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट राउंडटेबल 2026’ में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा वैश्विक सहयोग के एक नए और साहसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ (India-EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के ढांचे से उभरने वाले अवसरों का लाभ उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह साझेदारी नवाचार, सतत विकास और आपसी समृद्धि के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और भरोसेमंद इकोसिस्टम प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
