प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और साइप्रस के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों के साथ-साथ बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें साइप्रस के विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टैन्टिनोस कोम्बोस, परिवहन, संचार और लोक निर्माण मंत्री एलेक्सिस वाफेयाडेस, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स आज शाम राष्ट्रपति भवन से द्रौपदी मुर्मू में मुलाकात करेंगे। भारत और साइप्रस के बीच लंबे समय से घनिष्ठ और भरोसेमंद संबंध रहे हैं। दोनों देश अगले वर्ष फरवरी में अपने राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे।
