अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने सुपर सिक्स चरण के मैच में ज़िम्बाब्वे को 204 रन से हराया। यह मुकाबला क्वीन स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में खेला गया।
भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 352 रन का विशाल स्कोर बनाया। वीहान मल्होत्रा ने नाबाद 109 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत आधार दिया। 14 वर्षीय sensation वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु ने 61 और खिलान पटेल ने 30 रन बनाकर टीम को बड़ी स्कोरिंग में योगदान दिया।
बॉलिंग में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट कर दिया। तेज़ गेंदबाज आर.एस. अम्बरीश ने शुरुआती दो विकेट लिए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे और उधव मोहन ने तीन-तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर सिक्स में अपनी स्थिति और मजबूत कर दी।
