भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range) से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ (Agni-4) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस लॉन्च के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
यह परीक्षण रणनीतिक बल कमान (Strategic Forces Command) के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सफल परीक्षण देश की सामरिक निवारक क्षमताओं (Strategic Deterrence Capabilities) को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
