भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले रोमांचक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आ रहा है, क्रिकेट प्रेमियों का जुनून भी बढ़ता जा रहा है।
दोनों देशों की टीमें रांची पहुंच चुकी हैं और इसके साथ ही प्रैक्टिस सेशन्स का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका की टीम आज दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक अभ्यास करेगी। वहीं, भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाएगी।
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियाँ भी तेज़ कर दी गई हैं। शहर में जगह-जगह क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ देखने को मिल रही है, जो अपनी पसंदीदा टीम को मैदान में खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं।
