लखनऊ जंक्शन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के कारण 22 फरवरी तक कई ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए यह निर्णय लिया है।
इसके तहत आगरा फोर्ट–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 19 जनवरी से 22 फरवरी तक लखनऊ जंक्शन के बजाय ऐशबाग स्टेशन से किया जाएगा। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस–लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 17, 24 और 31 जनवरी तथा 7 और 14 फरवरी को लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग स्टेशन तक संचालित होगी।
वहीं पुणे–लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 और 27 जनवरी तथा 3, 10 और 17 फरवरी को लखनऊ जंक्शन के बजाय गोमती नगर स्टेशन तक चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के टर्मिनल की जानकारी अवश्य जांच लें।
