ग्लासगो में आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 31 वर्षीय मीराबाई ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्नैच वर्ग में 85 किलोग्राम भार उठाकर इस श्रेणी में नया राष्ट्रमंडल और खेल रिकॉर्ड बनाया।
इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम भार उठाकर एक और नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड स्थापित किया और कुल 190 किलोग्राम के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
इस शानदार जीत के साथ, मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले वे 2018 और 2022 के संस्करणों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चालू राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है।
