मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नीतीश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े लक्ष्यों को गति देने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि ‘सात निश्चय–3’ के लागू होने से प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।
