प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बचाव और राहत दल नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत इस संकट की घड़ी में नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे और आत्मीय संबंध हैं तथा मौजूदा कठिन परिस्थितियों में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है।
