प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी देश की यात्रा को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में दोहराया कि सत्य, अहिंसा, न्याय और मानवता की सेवा जैसे गांधीजी के सिद्धांत भारत की आत्मा में रचे-बसे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में इन मूल्यों की भूमिका आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी स्वतंत्रता संग्राम के समय थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि देश एक बार फिर महात्मा गांधी के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है जो न्याय, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा की भावना पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे।
