नए वित्त वर्ष (2026-27) के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रचते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया है। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,814 अंक (2.52%) की छलांग लगाकर 73,762 के स्तर पर खुला। बाजार में आई इस तूफानी तेजी के पीछे मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत और अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से शांति की दिशा में दिए गए बयान माने जा रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने घरेलू निवेशकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली। हालांकि, 1 अप्रैल से लागू हुए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) के नए टैक्स नियमों के बावजूद, मार्केट सेंटीमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है।
