Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

admin July 22, 2026

विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी, शासकीय प्रक्रियाओं से हुए वाक़िफ
नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता

22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जुलाई को विधानसभा में आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सरकार कैसे काम करती है, नियम-कानून कैसे बनाये जाते हैं, संसदीय परम्पराएं क्या होती हैं, हमारी विधानसभा यह सब जानने-समझने का सबसे उत्तम विद्यालय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने वालों में आगर-मालवा जिले के विभिन्न अंचलों के 50 से अधिक तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थी शामिल थे।

समझा संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे विधानसभा भ्रमण के अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें पहली बार विधानसभा सत्र की सदन में चल रही कार्यवाही को निकट से रुबरु देखने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं आकर्षक सीनरीज़ भी भेंट की।

Post navigation

Previous मध्य पूर्व तनाव से सोना-चांदी चमके, एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी
Next ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया

Related Stories

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश
  • शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 वर्ष: एफडीआई नीतियों में बड़े सुधारों से भारत बना वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश
  • TOP NEWS

भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया
  • TOP NEWS

आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.