सुल्तानपुर में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी सिराज अहमद के एनकाउंटर के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित सिराज अहमद के घर के आसपास स्थानीय पुलिस के साथ पैरामिलिट्री बल का भी भारी जमावड़ा देखा जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पहले ही रोक लिया जाए। प्रशासन कानून–व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल अलग–अलग क्षेत्रों में गश्त कर रहा है, जबकि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर गतिविधि पर पैनी निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके और शांति–व्यवस्था बनी रहे।
