UP: मुख्य सचिव बोले - यूपी में छह साल में सड़कों पर होंगे 30 फीसदी ई वाहन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। जिस अनुपात में ई वाहनों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, उसी अनुपात में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने होंगे।

UP: मुख्य सचिव बोले - यूपी में छह साल में सड़कों पर होंगे 30 फीसदी ई वाहन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। जिस अनुपात में ई वाहनों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, उसी अनुपात में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने होंगे। यूपी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का केंद्र बने, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। यह पर्यावरण के लिए भी जरूरी है कि ई वाहनों को बढ़ावा दिया जाए।

वह बुधवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में यूपी रिन्यूवेबल एंड ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. (यूपीरेव) द्वारा आयोजित ईवी चार्जिंग वे अहेड विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी तरह के ई वाहनों पर सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक यानी अगले छह साल में प्रदेश में 30 फीसदी ई वाहन सड़कों पर लाने का लक्ष्य है। लखनऊ में अशोक लीलैन्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए संंयंत्र लगा रही है। दो वर्ष में उत्पादन शु्रू हो जाएगा। टाटा मोटर्स राजधानी में पहले से ही है। वहीं, ई वाहनों की चार्जिंग के लिए बुनियादी संरचना और बेहतर सेवाओं के लिए यूपीरेव का गठन किया गया है। यह प्रदेश में ऐसा चार्जिंग इको सिस्टम बनाएगी।