वाराणसी में आयोजित 72वीं वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में मुकाबले रोमांचक दौर में पहुँच गए हैं। महिला वर्ग में राजस्थान, हरियाणा, रेलवे और केरल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं पुरुष वर्ग में रेलवे, पंजाब, सर्विसेज और केरल की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। आज क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि काशी और पूर्वांचल के लोगों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतने वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित हो रही है।
अतिथियों ने इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
