Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत

admin July 23, 2026

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव पहुंचे इंदौर
मुस्लिम महिलाओं ने सीएम डॉ. यादव का जताया आभार
मिनी मुंबई में लवकुश लेवल-2 ब्रिज की लेन का शुभारंभ

इंदौर 23 जुलाई 2026। समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) को लेकर मध्यप्रदेश की जनता कितनी उत्साहित-कितनी गदगद है, इसका अंदाजा इस खबर से लग जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को जैसे ही इंदौर पहुंचे, वैसे ही सभी धर्मों के साथ-साथ आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने प्रदेश में लागू होने जा रहे यूसीसी का समर्थन किया। इस दौरान खास बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं ने भी यूसीसी विधेयक पारित होने के लिए सीएम डॉ. मोहन का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लवकुश लेवल-2 ब्रिज की लेन का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की आज जयंती है। हम सबका सौभाग्य है कि चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाई और एक ऐसे देश की कल्पना की जो सबको समान अवसर दे, समान दृष्टि से देखे। एक समान कानून के अंदर सबको जीवन-यापन का अधिकार दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वो सारे काम हो रहे हैं, जिन कामों के लिए हमारे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी का सूरज दिखाया। मैं मध्यप्रदेश की जनता को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक के विधानसभा में पारित होने की बधाई देता हूं।

बड़ी संख्या में लोगों ने किया समर्थन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी यहां सभी धर्मों के लोगों ने यूसीसी का समर्थन करते हुए राज्य सरकार का अभिनंदन किया। यूसीसी के लिए हमने साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क किया। इसके समर्थन में 10 लाख सुझाव आए। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश उन बड़े राज्यों में शामिल होगा, जो समान कानून के साथ जनता के अधिकारों की सुरक्षा कर रहे हैं। यूसीसी में विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार जैसे कई मसले शामिल हैं। क्या हिंदू-क्या मुस्लिम-क्या पारसी-क्या ईसाई, सबके लिए एक ही कानून लागू होगा। हम एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान की नीति पर चल रहे हैं।

सबसे अलग करता है इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के साथ विकास जुड़ा हुआ है। इंदौर प्रदेश के बाकी हिस्सों के लिए प्रगति के रास्ते खोलता है। डबल-डेकर ब्रिज अपने आप में आधुनिक तकनीक का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। ये केवल इंदौर ही कर सकता है कि नीचे ब्रिज-उसके ऊपर रेल-उसके ऊपर एक और ब्रिज। मैं इसके लिए सबको बधाई देता हूं।

Post navigation

Previous क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं क्विक हील फाउंडेशन द्वारा “साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा” अर्न एंड लर्न कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Stories

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • विमेंस एशिया कप: भारत ने हांगकांग को 56 रन पर समेटा, 137 रन से दर्ज की जीत
  • फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • पुतिन के अरबों यूरो पर कब्जा रखने वाले नेता की PM मोदी से मुलाकात, जानें नाटो देशों में क्यों मचा हड़कंप
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन
  • भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद: सेंसेक्स 417 अंक टूटा, लार्जकैप में सुस्ती के बीच स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

विमेंस एशिया कप: भारत ने हांगकांग को 56 रन पर समेटा, 137 रन से दर्ज की जीत
  • SPORTS

विमेंस एशिया कप: भारत ने हांगकांग को 56 रन पर समेटा, 137 रन से दर्ज की जीत

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक श्री लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पुतिन के अरबों यूरो पर कब्जा रखने वाले नेता की PM मोदी से मुलाकात, जानें नाटो देशों में क्यों मचा हड़कंप
  • TOP NEWS

पुतिन के अरबों यूरो पर कब्जा रखने वाले नेता की PM मोदी से मुलाकात, जानें नाटो देशों में क्यों मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.