शिवमय हुआ मुरादाबाद: जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे कांवड़िये, बम भोले की गूंज... तस्वीरें में देखें भक्ति

मुरादाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं रहीं। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

शिवमय हुआ मुरादाबाद: जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे कांवड़िये, बम भोले की गूंज... तस्वीरें में देखें भक्ति
मुरादाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगीं रहीं। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर में तड़के ही श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। बेलपत्र, फल-फूल भोलेनाथ को अर्पित किए। कावंड़ियों ने भी गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-सौहार्द की प्रार्थना की।
भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहा। सोमवार सुबह तक हरिद्वार और ब्रजघाट से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंच गए थे। प्राचीन शिव मंदिर चौरासी घंटा, झारखंडी महादेव मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, झांझनपुर स्थित शिव मंदिर, ढाब वाला मंदिर, श्री शिव हरि मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, श्री सत्य शिव मंदिर, नटबाबा मंदिर, दुर्गा माता मंदिर आदि में भगवान की पूजा-अर्चना की गई। भगवान का जलाभिषेक कर उपवास किया।
जलाभिषेक को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। रविवार को दिन में दिल्ली रोड पर लगी भोलेनाथ की पताकाओं से माहौल शिवमय हो गया। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु कांवड़ लेकर ब्रजघाट रवाना हो गए।
रविवार आधी रात के बाद से ही मुरादाबाद के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। रविवार को भोलेनाथ की आराधना के लिए मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की गईं।