प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में ऐमज़ान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी ने मुलाकात की। इस दौरान भारत में निवेश, रोजगार और आर्थिक अवसरों को लेकर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का 48 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश यह दर्शाता है कि वैश्विक कंपनियां भारत की विकास क्षमता और आर्थिक संभावनाओं पर भरोसा जता रही हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि एंडी जेसी के साथ उनकी मुलाकात बेहद सार्थक रही। उन्होंने भारत में अमेजन के बड़े निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह निवेश केवल आर्थिक विकास को गति नहीं देगा, बल्कि रोजगार सृजन और नवाचार को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के भारत पर बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत है।
