प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स दौरे के दौरान सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित एक विशेष समारोह में फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार, एंबुलेंस और यूटिलिटी वाहनों के हस्तांतरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत रक्षा एवं समुद्री सहयोग को और सशक्त बनाएगी।

इस हस्तांतरण के माध्यम से सेशेल्स डिफेंस फोर्सेज की समुद्री निगरानी, तटीय सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी। एंबुलेंस और यूटिलिटी वाहन स्वास्थ्य एवं राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भारत और सेशेल्स के बीच समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर लंबे समय से मजबूत साझेदारी रही है। इस कार्यक्रम को दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत की हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग, सुरक्षा और स्थिरता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
