केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।
अमित शाह ने कहा कि इस फैसले से लद्दाख के दूरदराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों को न्याय तक आसान और तेज पहुंच मिल सकेगी। इससे लोगों को कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय भी कम होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र के लिए संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
