दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 86 रुपये 98 पैसे प्रति किलोग्राम हो गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा है कि कीमतों में संशोधन के बावजूद दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत उपभोक्ताओं के लिए अब भी सबसे किफायती विकल्पों में शामिल है।
कंपनी के अनुसार, इस वर्ष जुलाई से पश्चिम एशिया संकट के दोबारा बढ़ने के बाद सीएनजी की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता मांग में लगातार इजाफे के कारण सीएनजी की मांग भी बढ़ी है।
IGL ने बताया कि बढ़ती खपत और अन्य परिस्थितियों के चलते सीएनजी सेगमेंट के लिए इनपुट गैस की लागत में काफी वृद्धि हुई है। इसी वजह से सीएनजी की खुदरा कीमतों में यह संशोधन किया गया है।
