ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा 2026’ ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ बनने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रहा है। यह शो भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के साथ देशभर के प्रतिभाशाली गायकों को अपनी कला दिखाने का मंच दे रहा है। अब इस जश्न को और खास बनाते हुए, इस मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो का आने वाला एपिसोड दिवाली के रंगों में रंगा नजर आएगा। यादगार प्रस्तुतियों, शानदार जुगलबंदी और दिल छू लेने वाले सरप्राइज से सजी इस खास संगीतमय शाम में जज और कंटेस्टेंट्स मिलकर संगीत और अपनेपन का जश्न मनाएंगे।
जश्न की शुरुआत करते हुए शंकर महादेवन एक खास ओपनिंग स्किट के साथ मंच पर आएंगे और अपने चिर परिचित जोश और अंदाज से माहौल बनाएंगे। इसके बाद कंटेस्टेंट गीत बागड़े अपने जोशीले अंदाज में ‘ईना मीना डीका’ गाकर जजों का दिल जीत लेंगी। उनकी प्रस्तुति के दौरान सभी जज मंच पर आ जाएंगे। इसी बीच कुमार सानू अपने पुराने दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा करेंगे कि कैसे वो अपने शुरुआती दौर में इस गाने को अलग अलग अंदाज में गाने के प्रयोग किया करते थे। देखते ही देखते यह पल एक मजेदार जुगलबंदी में बदल जाएगा, जब कुमार सानू खुद गीत के साथ इस गाने को गुनगुनाने लगेंगे। वो प्यार से गीत को ‘फटाफटी’ भी कहेंगे, जिससे इस पल का मजा और बढ़ जाएगा।
संगीत के साथ साथ इस दिवाली स्पेशल एपिसोड में त्योहार से जुड़े अपनापन और दरियादिली के खास पल भी देखने को मिलेंगे। धनतेरस के शुभ अवसर पर कुमार सानू कंटेस्टेंट सहजदीप को एक महंगी घड़ी देकर सरप्राइज करेंगे। वहीं, एक और भावुक पल में कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव को उनके गुरु की मौजूदगी में टीवी देने का वादा किया जाएगा। मनोरंजन का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए होस्ट श्रेयस तलपड़े भी कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार ‘पटाखा’ स्किट पेश करेंगे, जो शाम में हंसी और त्योहार की रौनक जोड़ देगी।
इन सभी खास पलों के अलावा, ‘सा रे गा मा पा’ इस हफ्ते से संगीत का जादू टेलीविजन स्क्रीन से आगे भी ले जा रहा है। ज़ी टीवी एक खास तकनीकी पहल के तहत ‘घर का संगीतस्तान’ नाम से एक इंटरैक्टिव गेमिंग अनुभव पेश कर रहा है, जिसमें दर्शक शो देखते हुए खुद भी हिस्सा ले सकेंगे और खेल का आनंद उठा सकेंगे।
‘सा रे गा मा पा’ देखते समय दर्शकों को अपनी टीवी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा। उन्हें बस अपने मोबाइल फोन से इस कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद वो सीधे ‘घर का संगीतस्तान’ गेम तक पहुंच जाएंगे। इस गेम में खिलाड़ियों को कई आसान और मजेदार बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने होंगे। साथ ही संगीत से जुड़ी दिलचस्प जानकारियों पर आधारित सवाल भी होंगे। हर सही जवाब पर खिलाड़ियों को अंक मिलेंगे, जिससे वो लीडरबोर्ड में अपनी जगह ऊपर कर सकेंगे और आखिर में इनाम भी जीत सकेंगे। यह परिवारों के लिए शो के साथ जुड़ने, अपने संगीत ज्ञान को परखने, नई दिलचस्प बातें जानने और घर बैठे ‘सा रे गा मा पा’ के अनुभव का हिस्सा बनने का एक मजेदार तरीका है।
जानी मानी आवाजों, खास म्यूजिकल कोलैबोरेशन और टेलीविजन स्क्रीन से आगे मिलने वाले नए अनुभवों के साथ ‘सा रे गा मा पा 2026’ का दिवाली स्पेशल एपिसोड त्योहार की उन सभी खुशियों को एक साथ लेकर आएगा, जो इसे खास बनाती हैं। संगीत, खुशियां, अपनों का साथ और कभी न भूलने वाली यादें, इस शाम में सब कुछ देखने को मिलेगा।
देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा 2026’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी और हिंदी ज़ी5 पर!
