उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र में शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री भगचुरी, खटीमा में अधिवक्ता मलकीत सिंह राणा के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और समाज उनके साथ खड़ा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री वीरेंद्र मौर्य के निवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
