कैंप कार्यालय में ‘मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति’ द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह डिजिटल पहल राज्य के किसानों और स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इस ऐप के माध्यम से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को एक ही प्लेटफॉर्म पर रियल-टाइम मौसम अलर्ट, फसल-विशेष सलाह, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित फसल रोग पहचान, बाजार-संबंधी सटीक जानकारी और परिवहन-लॉजिस्टिक्स की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म कृषि कार्यों को सुगम और अधिक लाभप्रद बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
