Agra: गैस सिलेंडर फटने से फैली दहशत; धमाके की आवाज सुन लगाई दाैड़; तीन घायल अस्पताल में भर्ती
एत्माद्दाैला क्षेत्र में सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए।

आगरा के एत्माउदौला के अग्रसेनपुरम में गैस सिलेंडर फट गया। इसमें तीन लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। माैके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गुब्बारा भरने वाले सिलेंडर से हादसा
हादसा गुब्बारे भरने वाले सिलेंडर में धमाका होने से हुआ है। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। सिलेंडर को साइकिल पर ले जाया जा रहा था। घनी बस्ती में धमाका होने से अफरा- तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोगों ने सुरक्षित स्थान की ओर दाैड़ लगा दी।