आश्रम में दरिंदगी: पति को इस कदर किया मजबूर, वो कुछ कर भी न सकी...कई बार लूटी आबरू; पापी महंत हुआ गिरफ्तार
महिला से दुष्कर्म के आरोपी महंत अजय दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के नाम पर महिला के साथ आश्रम में दरिंदगी की गई।

मैनपुरी के कुरावली में इलाज के बहाने महिला को आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महंत व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।