हॉकी इंडिया लीग: महिला वर्ग में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से

हॉकी इंडिया लीग में आज महिला वर्ग में, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से होगा। मैच रांची में शाम 6 बजे से शुरू होगा। 4 पुरुष वर्ग में यूपी रुद्रास का सामना टीम गोनासिका

हॉकी इंडिया लीग: महिला वर्ग में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से

हॉकी इंडिया लीग में आज महिला वर्ग में, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का सामना ओडिशा वारियर्स से होगा। मैच रांची में शाम 6 बजे से शुरू होगा। 4 पुरुष वर्ग में यूपी रुद्रास का सामना टीम गोनासिका से होगा। ये मैच राउरकेला में रात सवा आठ बजे से खेला जाऐगा।

इससे पहले, कल पुरूष वर्ग में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 2-1 से हराया। अंक तालिका में तमिलनाडु ड्रैगन्स 15 अंकों के साथ शीर्ष पर और हैदराबाद तूफ़ान 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

महिला वर्ग में, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ सूरमा हॉकी क्लब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। जबकि, ओडिशा वारियर्स आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।