पांच साल बाद फिर शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, सिक्किम से रवाना हुआ पहला जत्था

कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल के अंतराल के बाद फिर शुरू हुई। सिक्किम के नाथुला से पहला जत्था राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर ने रवाना किया।

पांच साल बाद फिर शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, सिक्किम से रवाना हुआ पहला जत्था

पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा आज से सिक्किम के नाथुला दर्रे से पुनः आरंभ हो गई है। सुबह आठ बजकर पैंतालीस मिनट पर राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने 36 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया।

इस अवसर पर पर्यटन और नागर विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव सी.एस. राव ने जानकारी दी कि राज्यपाल यात्रा से पहले श्रद्धालुओं से संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ काम किया जा रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कोविड-19 महामारी के कारण यह यात्रा पिछले कुछ वर्षों से स्थगित थी, लेकिन अब एक बार फिर आस्था का यह पवित्र मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है।