अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में प्रदेश के 4 हज़ार से अधिक स्थानों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें योग, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सफाई अभियान शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में  जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी सहित कई आयोजन किये जाएंगे।

इस बार योग के सिद्धांतों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक नई पहल भी शुरू की गई है। इसमें प्राकृतिक स्थानों पर योगाभ्यास के साथ-साथ वृक्षारोपण और सफाई अभियानों को भी जोड़ा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में प्रदेश के 4 हज़ार से अधिक स्थानों पर 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे।