भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में किया प्रवेश
ओमान के मस्कट में जूनियर एशिया कप हॉकी में वर्तमान चैम्पियन भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ओमान के मस्कट में जूनियर एशिया कप हॉकी में वर्तमान चैम्पियन भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की ओर से दिलराज सिंह, रोहित और शारदानंद तिवारी ने गोल किये।
आज फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया है।