भारत ने डब्ल्यूटीओ में अमरीका के खिलाफ इस्पात और एल्युमीनियम पर जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा

भारत ने अमेरिकी इस्पात और एल्युमीनियम शुल्कों के जवाब में चुनिंदा अमेरिकी वस्तुओं पर डब्ल्यूटीओ को जवाबी शुल्क लगाने की योजना बताई।

भारत ने डब्ल्यूटीओ में अमरीका के खिलाफ इस्पात और एल्युमीनियम पर जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा

भारत ने इस्पात और एल्युमीनियम पर अमरीका द्वारा लगाए गए शुल्कों का मुकाबला करने के लिए जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन -डब्ल्यूटीओ को चुनिंदा अमरीकी वस्तुओं पर आयात  शुल्क लगाने की अपनी योजना के बारे में सूचित किया है। भारत का कहना है कि अमरीका के कदम सामान्य व्यापार और शुल्क समझौते -जीएटीटी 1994 और सुरक्षा उपायों पर समझौते -एओएस के अनुरूप नहीं हैं। डब्ल्यूटीओ में अमरीका का मानना था कि भारतीय वस्तुओं पर शुल्क राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लगाए गए थे और उन्हें सुरक्षा उपाय नहीं माना जाना चाहिए।

प्रस्तावित शुल्क अभी भी डब्ल्यूटीओ के अधिसूचना चरण में हैं। भारत ट्रम्प प्रशासन के साथ एक नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है। डब्ल्यूटीओ के अनुसार, अमरीकी सुरक्षा उपायों से भारतीय उत्पादों के 7 अरब 60 करोड़ डॉलर मूल्य के आयात पर असर पड़ेगा, जिसमें अनुमानित शुल्क संग्रह एक अरब 91 करोड़ डॉलर है।